{"_id":"6a22656313b897072b029835","slug":"minister-kailash-vijayvargiya-said-about-the-candidates-made-rajya-sabha-candidates-strong-names-of-two-organizations-will-come-out-victorious-indore-news-c-1-1-noi1551-4360915-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान- मप्र में भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारेगी तो हम उसे जिताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान- मप्र में भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारेगी तो हम उसे जिताएंगे
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिन पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरोसा जताते हुए उनकी जीत तय बताई है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए दो बेहद मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों नेता लंबे समय से संगठन के लिए पर्दे के पीछे रहकर कार्य करते रहे हैं। संगठन ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है और उनकी जीत सुनिश्चित है।
मंत्री के बयान के निकलने लगे सियासी मायने
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा विजयवर्गीय के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व तीसरे उम्मीदवार की घोषणा करता है तो पार्टी उसे भी जीत दिलाने में सक्षम है। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजयवर्गीय के बयान से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और संभावित राजनीतिक गणित को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस के लिए भी आगामी चुनावी समीकरणों को साधना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों और तीसरे प्रत्याशी की संभावनाओं को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है। आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
तीन सीटों पर होना है चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। दो सीटें भाजपा की तो एक सीट कांग्रेस के पास थी। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल के नाम घोषित किए हैं, तो वहीं तीसरी सीट पर फिलहाल उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही जा रही है। कांग्रेस ने इसी तीसरी सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का नाम घोषित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।