{"_id":"68ef71d9de64191c7b027a26","slug":"the-brahmin-community-also-demanded-action-from-the-police-in-the-sataria-case-damoh-news-c-1-1-noi1223-3521904-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सतरिया मामले में ब्राह्मण समाज ने भी पुलिस से की कार्रवाई की मांग, एकतरफा कार्रवाई से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सतरिया मामले में ब्राह्मण समाज ने भी पुलिस से की कार्रवाई की मांग, एकतरफा कार्रवाई से आक्रोश
दमोह जिले के पटेरा तहसील के सतरिया गांव के पैर धुलाई मामले में अब जिला ब्राह्मण समाज ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार के सदस्य दीनदयाल पांडे ने पुलिस से मांग की है कि अनुज पांडे की एआई जनित अपमान जनक फोटो बनाने एवं प्रचारित करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज की जाए।
ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि प्रशासन ने इस संपूर्ण प्रकरण में एक तरफा कार्रवाई करके ब्राह्मणों को उपेक्षित करने का काम किया है, जिसके चलते संपूर्ण ब्राह्मण समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। यदि पुलिस प्रशासन ने असल दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो संपूर्ण ब्राह्मण समाज को सड़कों पर उतरने मजबूर होना पड़ेगा।
अधिवक्ता मनीष नगाइच ने मामले में असल दोषियों को छोड़े जाने की बात कही। साथ ही कहा कि ब्राह्मण समाज को टारगेट कर जो भी अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। ज्ञापन के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। इस मौके पर संजय गौतम, नारायण दुबे, ब्रजेश गर्ग, गोविंद तिवारी आदि की उपस्थिति रही।
बता दें सतरिया गांव में हुए पैर धुलाई मामला पूरे प्रदेश में चर्चाओं में है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले के खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चार नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा एसपी को ज्ञापन देकर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने भी दूसरे पक्ष पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले के पीड़ित से गांव जाकर मुलाकात की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।