{"_id":"67c3ebc2a546bdf19c098546","slug":"liquor-shop-salesman-kidnapped-and-found-injured-in-the-morning-damoh-news-c-1-1-noi1223-2682380-2025-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन का अपहरण, छह बदमाश कार में उठाकर ले गए; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन का अपहरण, छह बदमाश कार में उठाकर ले गए; जानें पूरा मामला
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में शराब दुकान के सेल्समैन का छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। शनिवार रात मुफ्त में शराब न देने पर आरोपियों ने सेल्समैन को दुकान के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और डंडों से मारपीट की। इसके बाद कार में डालकर 15 किलोमीटर दूर सुहाव गांव के सातपारा रोड पर फेंककर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना रात करीब 11 बजे की है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 5 बजे घायल अवस्था में सेल्समैन सुहाव गांव के पास मिला।
तीन आरोपियों की पहचान, तलाश जारी
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी के मुताबिक, आरोपियों में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी तीन बदमाशों की तलाश जारी है। घायल सेल्समैन को अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गांव में छिपे हो सकते हैं आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली है। क्योंकि आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, पुलिस को संदेह है कि वे गांव में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। फिलहाल, किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।