फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh can stage a dharna, so why can't I give a memorandum: Amit Saxena

'केंद्रीय मंत्री धरना दे सकते हैं तो मैं ज्ञापन क्यों नहीं सौंप सकता?: भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगा जवाब; जानें

Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM IST
Shivraj Singh can stage a dharna, so why can't I give a memorandum: Amit Saxena

कांग्रेस से भाजपा में आए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी के संगठन के सामने सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। संगठन ने न्यूक्लियर पावर प्लांट, किसानों को चार गुना मुआवजा और रेत तस्करी में लगे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई नहीं होने जैसे मुद्दों को लेकर किसानों को लामबंद करने पर आपत्ति जताई है। इसके बावजूद सक्सेना का गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क करने का अभियान जारी है।

नोटिस जारी होने के अगले दिन रविवार को भी सक्सेना छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नवेगांव, उमरिया, इसरा सहित अन्य गांवों में पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ बैठकें कीं और 13 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उनके इस अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की गई।

संगठन की आपत्ति के बीच अमित सक्सेना ने अपने कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि के तौर पर किसानों की समस्याएं उठाने की पहल बताया। उन्होंने कहा कि किसान बस स्टैंड पर एकत्र होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दे सकते हैं, तो जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने के नाते वे किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन क्यों नहीं सौंप सकते।

'जनप्रतिनिधि के नाते कर रहा हूं कार्यक्रम, भाजपा का इससे लेना-देना नहीं'
अमित सक्सेना ने कहा, "हम सभी किसान बस स्टैंड पर एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक पैदल जाएंगे और वहां ज्ञापन सौंपेंगे। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधि के नाते किया जा रहा है और इसमें भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कल ही हमारे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जी ने अपने क्षेत्र में समस्या आने पर किसानों के साथ धरना दिया था। जब हमारे केंद्रीय मंत्री प्रदर्शन कर सकते हैं, तो मैं जिला पंचायत का उपाध्यक्ष होने के नाते ज्ञापन क्यों नहीं दे सकता? मेरा यही सवाल है।"

सक्सेना के इस बयान से स्पष्ट है कि वह अपने कार्यक्रम को पार्टी के राजनीतिक अभियान के बजाय किसानों की समस्याओं से जुड़ी जनप्रतिनिधि की पहल बता रहे हैं। हालांकि, भाजपा संगठन की ओर से उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताए जाने के बाद यह मामला पार्टी के भीतर भी चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें: 'कब तक डर में जिएंगे आदिवासी परिवार?: सिंगरौली में टीएचडीसी के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, गाड़ियों को रोका 

तीन मुद्दों पर किसानों को जोड़ने की तैयारी
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में अमित सक्सेना की गतिविधियों पर सवाल उठाए गए हैं। नोटिस के मुताबिक, वह न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना, किसानों को चार गुना मुआवजा और रेत तस्करी में लगे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई नहीं होने जैसे मुद्दों को लेकर किसानों के बीच जा रहे हैं। संगठन ने इन गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए उनसे सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

दूसरी ओर, सक्सेना इन मुद्दों पर किसानों से लगातार संवाद कर रहे हैं। गांवों में बैठकें कर वह किसानों से प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसान बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।

नोटिस के बाद संगठन और सक्सेना के रुख पर नजर
अमित सक्सेना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब किसानों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को लेकर भाजपा संगठन की आपत्ति ने जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज कर दी हैं। एक ओर संगठन ने उनसे जवाब मांगा है, वहीं दूसरी ओर सक्सेना अपने कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि के दायित्व से जोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि अमित सक्सेना नोटिस का क्या जवाब देते हैं और भाजपा संगठन उनके स्पष्टीकरण पर क्या रुख अपनाता है। फिलहाल, नोटिस के बावजूद जारी उनके किसान संपर्क अभियान से पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के विरोध में सचिवालय के पास विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन

12 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, पुलिस ने जबरन गाड़ी में लादा

12 Oct 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

12 Oct 2026

VIDEO: शाहगंज में दिनदहाड़े व्यापारी का डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी

12 Oct 2026

कानपुर: दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में शुरू हुई तैयारियां, तैयार हो रहे स्टेज

12 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी के हरजिंदर नगर से एयरफोर्स गेट के आगे खुले में लगा कूड़े का अंबार

12 Oct 2026

कानपुर: चकेरी के हरजिंदर नगर में नवरात्र में सजी दुकानें

12 Oct 2026
विज्ञापन

बिहार : भोजपुर में बैरक के अंदर होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

12 Oct 2026

लखनऊ में एएनएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

12 Oct 2026

कानपुर: नगर निगम कार्यालय में फैली गंदगी, बोरियों में लगा कचरे का ढेर

12 Oct 2026

मोहाली के शाही माजरा में कूड़े की आग, मंडी के लिए दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदारों को पुलिस ने हटाया

12 Oct 2026

मोहाली सिविल अस्पताल में पूरी दवा नहीं मिलने से मरीज परेशान

12 Oct 2026

इंडिया गठबंधन मार्च: हरियाणा से करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

12 Oct 2026

कानपुर: अंडरग्राउंड बिजली का काम करने के दौरान गड्ढा खोदकर बनाना भूले

12 Oct 2026

थानेसर अनाजमंडी में बारिश से 2 लाख मीट्रिक टन धान भीगने की आशंका, उठान ठप

चंबा: परियोजना प्रभावितों की लंबित एलएडीए राशि जल्द जारी करने की मांग, विधायक डॉ. जनक राज ने सौंपा ज्ञापन

12 Oct 2026

VIDEO: एयर शो के लिए नमो घाट पर बन रहा एयर कंट्रोल सेंटर

12 Oct 2026

कानपुर: चकेरी के कृष्णा नगर में रामलीला स्थल के बाहर फैली गंदगी

12 Oct 2026

कानपुर: चकेरी के पीएसी मोड़ पर खुला नाला दे रहे हादसे को दावत

12 Oct 2026

VIDEO: कांग्रेस के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

12 Oct 2026

कांगड़ा: जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

12 Oct 2026

बिहार : सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर बीजेपी का इंडिया ब्लॉक पर हमला, रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल

12 Oct 2026

ऊना: सुमीत शर्मा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कर्ज बढ़ा और विकास कार्यों की रफ्तार धीमी

12 Oct 2026

यूपी: कांग्रेस दफ्तर में हंगामा, सामने आई वजह, अजय राय की नेम प्लेट उखाड़ने से शुरू हुआ था विवाद?

12 Oct 2026

लुधियाना के मॉडल टाउन में इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर देर रात फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

12 Oct 2026

फिरोजपुर में जिला फूड कंट्रोलर वंदना कंबोज ने किया मंडियों का निरीक्षण

सांसद पर लगे आरोपों के विरोध में ऊना में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछे सवाल

12 Oct 2026

सीईसी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मार्च, सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े कार्यकर्ता

12 Oct 2026

ऊना: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 78 विद्यार्थियों ने लिया पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग

12 Oct 2026

वाराणसी: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज के विरोध में नीचीबाग डाकघर पर सपा का प्रदर्शन

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed