फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Farmers in Barwani, angered by low cotton prices, blocked the Khandwa-Baroda Highway

किसानों का हंगामा: बड़वानी में कपास के कम भाव पर भड़के कृषक, खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर चक्काजाम; डेढ़ घंटे थमा यातायात

Tue, 13 Oct 2026 10:56 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 10:56 PM IST
सार

बड़वानी जिले की अंजड़ कृषि उपज मंडी में कपास के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे चक्काजाम किया। किसान 9,400 से 9,500 रुपये प्रति क्विंटल भाव मांग रहे हैं। अधिकारियों की समझाइश के बाद यातायात बहाल हुआ, लेकिन कई किसानों ने कपास नहीं बेची। 

विज्ञापन
Farmers in Barwani, angered by low cotton prices, blocked the Khandwa-Baroda Highway
बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले की अंजड़ कृषि उपज मंडी में कपास के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार दोपहर खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की कतारें लग गईं और यात्री परेशान हुए। अधिकारियों की समझाइश के बाद यातायात बहाल हुआ।

विज्ञापन


किसानों का कहना था कि पिछले दो दिनों तक मंडी में कपास के अच्छे दाम मिल रहे थे, लेकिन अचानक भाव कम हो गए। फिलहाल किसानों को कपास के 7,200 से 8,500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। किसान कम से कम 9,400 से 9,500 रुपये प्रति क्विंटल भाव देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रैफिक और जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- शिकायतें तो दर्ज हो रही, समाधान कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे लगाया जाम
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसानों ने खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों यात्री बसें, लोडिंग वाहन और चार पहिया गाड़ियां रास्ते में फंस गईं। बसों में सवार यात्रियों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


समझाइश के बाद बहाल हुआ यातायात
जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक समझाइश और प्रयासों के बाद दोपहर लगभग 3रू30 बजे किसान सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा शुरू हो सका।

कई किसानों ने नहीं बेची कपास
चक्काजाम समाप्त होने के बाद भी कपास के घटते भाव को लेकर किसानों में नाराजगी बनी रही। विरोध स्वरूप कई किसानों ने मंगलवार शाम तक अपनी फसल मंडी में नहीं बेची।

 

बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

 

बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed