{"_id":"6ac337c4c7429e523c0a9b4c","slug":"video-weather-to-change-again-in-up-light-rain-expected-in-these-districts-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक बार फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक बार फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने फौरी तौर पर करवट लेने के संकेत दिए हैं। सोमवार से तराई के जिलों में हवा का रुख पछुआ से पूरवा होने के साथ नेपाल से सटे तराई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी तराई के जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वाराणसी, आजमगढ़ और बलिया में भी बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को दिन की गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार शाम से ही पूर्वी तराई के जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई थी। सोमवार को इसके और सक्रिय होने की संभावना है।
मानसून की विदाई के बाद राजधानी के मौसम में सोमवार से दो दिन के लिए बदलाव के संकेत हैं। हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा और बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। धूप-छांव के असर से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरवा के साथ बादलों की सक्रियता बढ़ने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिसमें 0.2 डिग्री की गिरावट रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।