{"_id":"68ec71c67cf6cfa77f04a253","slug":"lucknow-news-gursevak-carrying-a-reward-of-rs-1-5-lakh-killed-in-encounter-accomplice-arrested-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेढ़ लाख का इनामी गुरसेवक मुठभेड़ में ढेर, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेढ़ लाख का इनामी गुरसेवक मुठभेड़ में ढेर, साथी गिरफ्तार
राजधानी पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब डेढ़ लाख रुपये का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। गुरसेवक पर लखनऊ पुलिस की ओर से 1 लाख रुपये और बरेली रेंज से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह हाल ही में दो कैब चालकों की हत्या और लूट की वारदातों में शामिल था।
पुलिस कमिश्नर की क्राइम टीम प्रभारी शिवानंद मिश्रा और पारा थाने की संयुक्त टीम शनिवार देर रात आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के पास सर्विस लेन पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश गुरसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गुरसेवक और उसके साथियों का गिरोह कैब चालकों को लिफ्ट देने के बहाने फंसाता था। फिर उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करता और विरोध करने पर हत्या कर देता था। बीते एक सप्ताह में गिरोह ने इसी तरह दो कैब चालकों की हत्या की थी, जिनमें से एक की पहचान योगेश पाल के रूप में हुई थी।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, कारतूस और अन्य आपराधिक साक्ष्य बरामद किए हैं। वहीं, पारा पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया है, जो गुरसेवक का साथी बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से राजधानी में कैब लूट और हत्या की घटनाओं पर बड़ी रोक लगेगी। पुलिस कमिश्नर ने मुठभेड़ में शामिल टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।