{"_id":"698d68c2edba7db11202da51","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-listened-to-public-problems-in-jogipanga-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: जोगीपंगा में विधायक विवेक शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: जोगीपंगा में विधायक विवेक शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने जोगीपंगा गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विधायक ने यह भी कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।