{"_id":"6a33a08fefc62b4a14040a74","slug":"video-solan-kandaghat-bdc-chairperson-indira-elected-vice-chairman-gyanchand-thakur-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: कंडाघाट ब्लॉक में बीडीसी पद पर कांग्रेस का कब्जा, इंदिरा बनीं अध्यक्ष; उपाध्यक्ष पद भाजपा के ज्ञानचंद ठाकुर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: कंडाघाट ब्लॉक में बीडीसी पद पर कांग्रेस का कब्जा, इंदिरा बनीं अध्यक्ष; उपाध्यक्ष पद भाजपा के ज्ञानचंद ठाकुर ने जीता
कंडाघाट विकास खंड (बीडीसी) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में कांग्रेस समर्थित इंदिरा ने बीडीसी अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का कब्जा कायम किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ज्ञानचंद ठाकुर निर्वाचित हुए।
हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में चुने गए प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से संजय शांडिल और रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदिरा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बीडीसी में अध्यक्ष पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने से स्थानीय राजनीति में दोनों दलों की संतुलित मौजूदगी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।