{"_id":"6ab8e125b227c2b7910fee56","slug":"video-himachal-cm-sukhu-tea-dhaba-chamakdi-bridge-arki-solan-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: मुख्यमंत्री ने ढाबे पर ली चाय की चुस्की, स्थानीय लोगों से बैठकर की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मुख्यमंत्री ने ढाबे पर ली चाय की चुस्की, स्थानीय लोगों से बैठकर की बातचीत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:55 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शनिवार शाम अर्की विधानसभा क्षेत्र के चमाकड़ी पुल पर अचानक रुकना स्थानीय लोगों के लिए खास पल बन गया। शिमला जाते समय मुख्यमंत्री ने यहां कुछ देर रुककर स्थानीय ढाबे पर चाय की चुस्कियां लीं।
मुख्यमंत्री को ढाबे पर देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी उनके पास पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में लोगों से जानकारी ली और उनकी बातें सुनीं।
ढाबे पर चाय पीते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ सहज अंदाज में बातचीत की। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय परिस्थितियों और लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफर के दौरान ऐसे छोटे-छोटे पड़ाव यात्रा को खास बना देते हैं। स्थानीय लोगों के साथ इस तरह कुछ समय बिताने से क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है।
मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया। इस दौरान उनके साथ विधायक सुंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।