{"_id":"6aba2f2e090472b46705e34c","slug":"video-nahan-rain-cold-weather-water-turns-cold-himachal-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में बारिश के साथ ठंड का आगाज, झमाझम बारिश से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में बारिश के साथ ठंड का आगाज, झमाझम बारिश से बदला मौसम
Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:41 PM IST
Link Copied
उमस भरे मौसम से परेशान नाहन के लोगों को सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही ठंड की दस्तक भी महसूस होने लगी। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी।
सोमवार सुबह कई घंटे तक हुई बारिश के बाद नाहन का मौसम काफी ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने घरों में रखे जैकेट और गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच शहर में सर्दी की आहट साफ महसूस की गई।
इससे पहले रविवार को भी नाहन में मौसम ठंडा रहा था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को बारिश का दौर कुछ ज्यादा रहा, जिसके बाद मौसम में ठंडक और बढ़ गई।
कई दिनों से उमस भरे मौसम का सामना कर रहे लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में नमी और ठंडक बढ़ गई। लोग बारिश के बाद बदले मौसम को महसूस करते नजर आए।
हालांकि बारिश के कारण रोजमर्रा के घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। पानी सुन होने से महिलाओं को घर के काम निपटाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के साथ नाहन में मौसम का मिजाज बदलने से अब लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद भी नजर आने लगी है। सोमवार का मौसम शहर में सर्दी की दस्तक का अहसास कराने वाला रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।