फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   naumile mandi via duct bridge double pillar design nhai kiratpur manali fourlane

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM IST
naumile mandi via duct bridge double pillar design nhai kiratpur manali fourlane
कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के नौ मील में प्रस्तावित वाया डक्ट ब्रिज के निर्माण को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ब्रिज के मौजूदा डिजाइन में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब यहां वाया डक्ट को सिंगल पिलर के बजाय डबल पिलर पर बनाने की तैयारी है। नौ मील क्षेत्र में पहाड़ी से लंबे समय से भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। बरसात के दौरान पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित होता रहा है। इसी खतरे को देखते हुए फोरलेन मार्ग के इस हिस्से को सुरक्षित बनाने के लिए करीब 350 मीटर लंबे वाया डक्ट ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी के अनुसार, नौ मील की पहाड़ी पर भूस्खलन की समस्या को देखते हुए यहां वाया डक्ट ब्रिज बनाने की योजना पर काम चल रहा है। वर्ष 2023 और 2025 की बरसात में भी इस क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण परेशानी हुई थी। वाया डक्ट ब्रिज के लिए पहले करीब 125 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ सिंगल पिलर का डिजाइन तैयार किया गया था। प्रस्तावित डिजाइन को NHAI मुख्यालय भेजा गया था। समीक्षा के बाद मुख्यालय ने सिंगल पिलर डिजाइन पर आपत्ति जताई और दो पिलरों के आधार पर नया डिजाइन तैयार करने का सुझाव दिया। अब मुख्यालय की डीपीआर टीम डबल पिलर के आधार पर नए डिजाइन पर काम कर रही है। डिजाइन तैयार होने के बाद संशोधित प्रस्ताव को दोबारा दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे। वाया डक्ट ब्रिज सड़क का एक ऊंचा पुलनुमा मार्ग होता है, जिसे जमीन पर सड़क बनाने के बजाय पिलरों के सहारे तैयार किया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे ढांचे का इस्तेमाल उन स्थानों पर किया जाता है, जहां सामान्य सड़क निर्माण में ढलान, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक बाधाओं का खतरा रहता है। नौ मील में भी इसी वजह से वाया डक्ट का विकल्प अपनाया जा रहा है। इससे भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी के ऊपर से सड़क मार्ग को सुरक्षित तरीके से निकालने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए वाया डक्ट ब्रिज के निर्माण तक वर्तमान सड़क से यातायात जारी रखने के लिए NHAI की ओर से मौजूदा सड़क को सुरक्षित करने का काम भी किया जा रहा है। सड़क को पहाड़ी से गिरने वाले मलबे और पत्थरों से बचाने के लिए नीचे से ऊपर तक सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस सुरक्षा कार्य के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से एक कंपनी को काम आवंटित किया गया है। साइट पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026
विज्ञापन

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026

शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

04 Oct 2026

शुक्लागंज: उफनाई गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बरकरार

04 Oct 2026

शुक्लागंज: गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर रूक गई ट्रेन

04 Oct 2026

गाजियाबाद में बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया

04 Oct 2026

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

04 Oct 2026

लोटस बुलेवर्ड में सुविधाओं के साथ अपनापन, बाहर की अव्यवस्था बनी परेशानी

04 Oct 2026

प्राचीन हनुमान मंदिर गऊशाला के संजय व्यास प्रधान बने

04 Oct 2026

दिल्ली में दृष्टिबाधित शतरंज चैंपियनशिप का समापन

04 Oct 2026

पितृ पक्ष में ऑटोमोबाइल, सर्राफा बाजार सुस्त

04 Oct 2026

गुरुग्राम सेक्टर-1 में टूटी सड़कों से लोग परेशान, बारिश के बाद नहीं हुआ पैचवर्क

04 Oct 2026

फरीदाबाद सेक्टर-55 में आवारा पशु, अतिक्रमण और तेज रफ्तार वाहनों से लोग परेशान

04 Oct 2026

सुविधाओं के अभाव में गुरुग्राम में सरकारी खेल मैदानों की हालत बदहाल

04 Oct 2026

फरीदाबाद स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी

04 Oct 2026

ग्लोबल सिटी में आएगा उजाला, 33 केवी फीडर से होगी बिजली आपूर्ति

04 Oct 2026

जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर काम तेज

04 Oct 2026

बल्लभगढ़ में पॉक्सो आरोपी बादल चौधरी गिरफ्तार

04 Oct 2026

सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता शिविर में महिलाओं और बच्चों ने उठाया लाभ

04 Oct 2026

15 साल में पुल की हालत ऐसी! सीमेंट उखड़ा, सरिया बाहर आई; अंग्रेजों के जमाने का पुल अब भी मजबूत

04 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, सीईसी का पुतला फूंकने पर पुलिस से भिड़ंत, कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed