फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   bara bhangal mobile network tower bsnl army help kangra

कांगड़ा: बड़ा-भंगाल में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, टावर लगाने के लिए सेना की मदद लेने की तैयारी

Thu, 01 Oct 2026 02:08 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:08 PM IST
bara bhangal mobile network tower bsnl army help kangra
कांगड़ा जिले के बेहद दुर्गम क्षेत्र बड़ा-भंगाल के लोगों के लिए मोबाइल नेटवर्क को लेकर उम्मीद जगी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने यहां मोबाइल टावर स्थापित करने की तैयारी एक बार फिर शुरू कर दी है। इस बार जिला प्रशासन भी इस काम को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। बड़ा-भंगाल तक मोबाइल टावर का सामान पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इससे पहले भी यहां टावर लगाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन दुर्गम इलाके में उपकरण और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में परेशानी के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब प्रशासन ने मामले में रुचि लेते हुए बीएसएनएल से टावर लगाने के लिए बड़ा-भंगाल तक पहुंचाए जाने वाले उपकरण और अन्य सामान की पूरी सूची मांगी है। सामान की सूची मिलने के बाद जिला प्रशासन इसके परिवहन की व्यवस्था पर काम करेगा। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सामान को वहां तक पहुंचाना आसान नहीं है। ऐसे में प्रशासन सेना की मदद लेने की योजना बना रहा है। अगर सामान प्रशासन के सहयोग से बड़ा-भंगाल तक पहुंच जाता है तो इसके बाद टावर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक, धर्मशाला व्यवसायिक क्षेत्र, डॉ. विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि बड़ा-भंगाल को जल्द मोबाइल नेटवर्क के दायरे में लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बीएसएनएल ने कांगड़ा जिले में भारतनेट परियोजना के तहत भी कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया है। डॉ. मौर्य के अनुसार जिले के 12 ब्लॉकों में भारतनेट का काम जारी है और अब तक 308 ग्राम पंचायतें लाइव हो चुकी हैं। विभिन्न ब्लॉकों में आठ ओएलटी स्थापित किए गए हैं और 150 से अधिक कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा चंबा जिले के मेहला ब्लॉक में भी भारतनेट का काम शुरू हो गया है। भवारना और प्रागपुर ब्लॉकों की फरेर, मलनू, पुन्नर, खैरा और चनौर समेत कई पंचायतों में ऑप्टिकल उपकरण लगाए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस और डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है। मणिमहेश यात्रा को देखते हुए बीएसएनएल ने यात्रा मार्ग पर भी नेटवर्क मजबूत किया है। धनछो में नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। बीएसएनएल के अनुसार इस साइट पर यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया। इसके अलावा हड़सर में स्थापित एक अन्य टावर को भी यात्रा के लिए शुरू कर दिया गया है। इससे मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलने में मदद मिली है। डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत कांगड़ा और चंबा जिलों में कुल 126 फोर-जी साइटें स्थापित की गई हैं। इनमें कांगड़ा में 32 और चंबा में 94 साइटें शामिल हैं। इन साइटों के जरिए उन दूरदराज क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास किया गया है, जहां पहले नेटवर्क की सुविधा कम थी। इसके अलावा बीएसएनएल ने कांगड़ा और चंबा के मौजूदा 2जी और 3जी टावरों को फोर-जी में अपग्रेड किया है। अन्य अवसंरचना प्रदाताओं की साइटों पर 27 नए फोर-जी टावर भी स्थापित किए गए हैं। बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर मेगा सिम सेल और एफटीटीएच मेले आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को मोबाइल, फोर-जी और हाईस्पीड एफटीटीएच ब्रॉडबैंड सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल मोबाइल, फोर-जी, भारतनेट और एफटीटीएच सेवाओं के विस्तार के जरिए ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़ा-भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पहुंचना केवल फोन कॉल की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा। नेटवर्क उपलब्ध होने से लोगों को आपात स्थिति में संपर्क, डिजिटल सेवाओं और जरूरी ऑनलाइन सुविधाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है। अब सबसे महत्वपूर्ण कदम टावर के उपकरणों को दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाना है। प्रशासन और बीएसएनएल की योजना सफल होती है तो बड़ा-भंगाल में मोबाइल नेटवर्क का वर्षों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026

कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

लखनऊ: विवि में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं में से कई की हालत बिगड़ी, देर रात आया मेंस बंद करने का आदेश

01 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

01 Oct 2026

बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

01 Oct 2026
विज्ञापन

शेखावाटी के दरवाजे से दाखिल होते ही खुलती है राज से स्वराज की कहानी

01 Oct 2026

VIDEO: अधिकारियों ने किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावर के तरीके

01 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा बच्चों में से एक की मौत

01 Oct 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: भदैई फीडर पर तैनात लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: लक्ष्मीनगर में गरजा बुलडोजर, दो दर्जन मकानों के सामने बने रैंप ध्वस्त

01 Oct 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोका

01 Oct 2026

VIDEO: 'मैनपुरी से चुनाव लड़ने की योजना नहीं', अपर्णा यादव बोलीं- भाजपा जहां से निर्देश देगी, वहां से मैदान में उतरेंगी

01 Oct 2026

VIDEO: पत्नी की हत्या कर घर में फूंक दी लाश, पुलिस को राख भी न मिली

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या, घर में जला दी लाश

01 Oct 2026

कानपुर: सनिगवां में हुक्का बार पर छापा, चार पकड़े गए

30 Sep 2026

VIDEO: 19 दिन बाद भी नहीं मिली अगवा युवती, परिजन ने की 21 हजार इनाम की घोषणा

30 Sep 2026

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया

30 Sep 2026

VIDEO: क्रेन में पीछे से घुसा ऑटो, चार घायल

30 Sep 2026

VIDEO: कार-बाइक भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार घायल

30 Sep 2026

VIDEO: लखनऊ में आगरा के सीएचओ की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

30 Sep 2026

VIDEO: जमीन के बंटवारे को भाइयों में मारपीट, चार घायल

30 Sep 2026

VIDEO: सीईसी के घर पर प्रदर्शन में अब तक छह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

30 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को राैंदा

30 Sep 2026

VIDEO: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

30 Sep 2026

VIDEO: केबल डालने के विवाद में मारपीट, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

30 Sep 2026

मिर्जापुर में विकास कार्यों का उद्घाटन

30 Sep 2026

VIDEO: पैंतीखेड़ा में पटाखा निर्माण स्थल का एसीपी ने किया निरीक्षण

30 Sep 2026

VIDEO: ऑटो में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गला रेतकर फेंका

30 Sep 2026

VIDEO: गांवों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed