{"_id":"6a44d57f5c91f626bc04de6c","slug":"video-hamirpur-dr-milkhi-ram-32-degrees-astrology-exam-ignou-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 75 की उम्र में भी सीखने का जज्बा कायम, 32 डिग्रियों के बाद अब ज्योतिष की परीक्षा देने पहुंचे डॉ. मिलखी राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 75 की उम्र में भी सीखने का जज्बा कायम, 32 डिग्रियों के बाद अब ज्योतिष की परीक्षा देने पहुंचे डॉ. मिलखी राम
शिक्षा के प्रति जुनून और निरंतर सीखने की इच्छा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका जीवंत उदाहरण कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने एक बार फिर पेश किया है। 32 डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिलखी राम अब ज्योतिष विषय में डिग्री प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे।
मंगलवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में ज्योतिष विषय की परीक्षा दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सोनी और इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि डॉ. मिलखी राम अब तक 32 डिग्रियां प्राप्त कर चुके हैं। अब वे ज्योतिष विषय में भी डिग्री हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
75 वर्ष की आयु में भी उनका शिक्षा के प्रति समर्पण और सीखने का उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि सीखने की इच्छा हो तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।