{"_id":"6acefc64bb9c8445ab02dd27","slug":"video-dari-ramlila-shravan-kumar-story-ram-sita-birth-dharamshala-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:22 AM IST
Link Copied
मेला ग्राउंड दाड़ी में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीराम जन्म, श्रवण शिकार और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति और राजा दशरथ से अनजाने में हुए श्रवण वध के प्रसंग को बेहद भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। इस मार्मिक दृश्य ने रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों की आंखें नम कर दीं।
मंचन के दौरान श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर जा रहे थे। इसी बीच राजा दशरथ से अनजाने में शिकार करते समय श्रवण कुमार का वध हो गया। घायल श्रवण ने राजा दशरथ से अपने माता-पिता की प्यास बुझाने के लिए पानी पहुंचाने का आग्रह किया।
जब राजा दशरथ ने श्रवण के अंधे माता-पिता को उनके पुत्र की मृत्यु का दुखद समाचार सुनाया, तो वे गहरे शोक में डूब गए। पुत्र वियोग से व्याकुल माता-पिता ने राजा दशरथ को भी पुत्र वियोग सहने का श्राप दिया और अपने प्राण त्याग दिए। कलाकारों ने इस प्रसंग को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद रामलीला में अयोध्या में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म के मनमोहक दृश्य दिखाए गए। साथ ही धरती से माता सीता के प्रकट होने और ताड़का वध के प्रसंग का भी आकर्षक मंचन किया गया।
रामलीला के इन दृश्यों के माध्यम से कलाकारों ने भक्ति, माता-पिता के प्रति समर्पण और धर्म की स्थापना जैसे संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।