{"_id":"68da3f90d6c0f2edf20492ca","slug":"video-six-members-of-a-family-died-in-a-road-accident-in-kurukshetra-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: कुरुक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: कुरुक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
कुरुक्षेत्र में सुबह हुए सड़क हादसे में मारे गए सभी सदस्य यमुनानगर के गुलाबनगर के रहने वाले थे। जोकि कथावाचक व पंडिताई का काम किया करते थे। कथाव्यस पंडित पवन कौशिक के जींद निवासी साले की रात को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका आज संस्कार था। सारा परिवार,जिसमें पवन कौशिक, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, पवन के भाई की पत्नी सुमन, दूसरे भाई राजिंदर शामिल थे। ये सब पड़ोस के ही परवीन की स्विफ्ट कार में सुबह जींद के लिए निकले थे।
पवन के परिवार में अब सिर्फ उसका 12 साल का बेटा तन्मय ही बचा है। जिसे अभी तक इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है। उसकी दादी उसको संभालने में लगी हुई है।
हादसे के बाद कॉलोनी में मातम का माहौल पसर गया और सड़क सुनसान हो गई। वहीं तन्मय को संभालने के लिए दादी उसके पास बैठी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।