{"_id":"673de470364a014bad09cf94","slug":"video-one-accused-arrested-for-attacking-police-team-in-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानीपत में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पानीपत में नौल्था-डिडवाड़ी मोड पर गश्त कर रही ईआरवी की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गंडासी से हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजय उर्फ शक्तिमान निवासी नौल्था के रूप में हुई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी ने वारदात में शामिल फरार अपने साथी आरोपी संदीप निवासी नौल्था के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात में प्रयुक्त गंडास बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपी संदीप को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि थाना इसराना में ईआरवी 541 पर तैनात ईएसआई सुबेराज ने शिकायत देकर बताया था कि 19 नवम्बर की देर शाम वह सिपाही चालक भूपेंद्र के साथ गश्त के दौरान नौल्था में डिडवाड़ी मोड़ पर मौजूद था। उनके पास दो युवक आए। जिनमें से एक के हाथ में गंडास था। उन्होंने युवकों से पूछा क्या बात है। युवकों ने कहा उसके भाई को गोली मार दी है। यह कहकर दोनों युवक उनको अपनी दुकान पर ले गए। वहा पहुंचकर मामले की जांच की तो गोली चलने की बात झूठी निकली। दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। उन्होंने झूठ बोलने का कारण पूछा तो दोनों लड़के तैश में आकर उनको गाली-गलौच करने लगे और एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर गंडास से हमला कर दिया। गंडास ईआरवी के खिड़की के शीशे पर लगा और शीशा टूट गया। आरोपी उनके ऊपर दोबारा से प्रहार करने लगा तो उन्होंने गंडास पकड़ लिया। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भागने लगे। उनमें से एक आरोपी को उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान अजय उर्फ शक्तिमान पुत्र धर्मबीर निवासी नौल्था व भागने वाले अपने साथी आरोपी की पहचान संदीप निवासी नौल्था के रूप में हुूई। थाना इसराना में ईएसआई सूबेराज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।