फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel operator and BJP leader Aman Fauji sent to jail.

Meerut News: होटल संचालक भाजपा नेता अमन फौजी को जेल भेजा

Sat, 29 Aug 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator and BJP leader Aman Fauji sent to jail.
भावनपुर क्षेत्र के होटल निशांत रेजीडेंसी पर अपहृत नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का है मामला
विज्ञापन

-धोखाधड़ी के लिए जाली दस्तावेज तैयार और प्रयोग करने के आरोप, पॉक्सो के तहत की गई कार्रवाई


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली क्षेत्र की नाबालिग छात्रा का कार से अपहरण कर होटल निशांत रेजीडेंसी में दुष्कर्म की घटना के मामले में भावनपुर पुलिस ने होटल संचालक भाजपा नेता अमन फौजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, इस घटना में फर्जी आधार कार्ड के प्रयोग करने का आरोप होटल संचालक अमन कुमार पर लगे थे। पीड़िता की मां की ओर से भावनपुर थाने में बीते 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दो मुख्य आरोपी समीर और तालिब को जेल भेज दिया था। इस मामले में दो दिन से फरार रहने के बाद भावनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगानगर एम- ब्लॉक निवासी आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अमन के खिलाफ धोखाधड़ी के इरादे से मूल्यवान दस्तावेज जाली तैयार कर प्रयोग करने सहित पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के खिलाफ अपराध करने व उकसाने की धारा लगाई गई हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये था मामला
27 अगस्त की सुबह इंचौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का दो युवकों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोपी इसे भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी में लेकर दुष्कर्म किया था। हिंदू संगठनों ने दूसरे समुदाय के युवकों के साथ हिंदू युवती होने को लेकर हंगामा हुआ था। आरोप है होटल संचालक ने इस मामले में आधार कार्ड दिखाते हुए चारों के मुस्लिम होने की बात कही थी। परंतु जांच में हिंदू नाबालिग मिली थी।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed