{"_id":"6ab7619b3893df2879082d57","slug":"video-vegetable-laden-canter-collides-with-a-trailer-in-mahendragarh-29-year-old-man-dies-uncle-critically-injured-in-the-accident-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर, हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत, चाचा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर, हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत, चाचा गंभीर घायल
152डी पर खेड़ी तलवाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में शनिवार तड़के करीब दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्राले से सब्जियों से भरा कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार 29 वर्षीय रोहित शर्मा की मौत हो गई, जबकि कैंटर चला रहे उसके चाचा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रेवाड़ी जिले के गांव करौली के निवासी हैं।
मृतक के पिता प्रेमचंद ने बताया कि प्रमोद कुमार अपने भतीजे रोहित शर्मा के साथ 24 सितंबर को महाराष्ट्र के नासिक से कैंटर में सब्जियां लेकर कैथल जा रहे थे। शनिवार अल सुबह करीब 4 बजे खेड़ी तलवाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में सड़क पर एक ट्राला खड़ा हुआ था।
इसी दौरान कैंटर ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रमोद कुमार को भी गंभीर चोटें आईं। रेस्ट एरिया में मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार का गंभीर हालत में उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।