फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to resume Gurdwara construction; Sangat submits letter to HSGMC President

Fatehabad News: गुरुद्वारे का निर्माण फिर शुरू करने की मांग, संगत ने एचएसजीएमसी प्रधान को सौंपा पत्र

Sat, 26 Sep 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to resume Gurdwara construction; Sangat submits letter to HSGMC President
गुरुद्वारे के रुके काम को दोबारा शुरू न करने पर रोष जताते हुए सिख संगत,स्त्रोत स्वयं
रतिया। गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार की इमारत का रुका निर्माण कार्य 30 सितंबर तक शुरू नहीं हुआ तो संगत एक अक्तूबर से पक्का मोर्चा लगाएगी। इस संबंध में समूह संगत ने एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा को मांगपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

संगत ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत का निर्माण पहले स्वीकृत बजट के तहत शुरू हुआ था। पिछले कई दिनों से काम बंद पड़ा है। जानकारी लेने पर बजट पास नहीं होने की बात बताई जा रही है। संगत के अनुसार पिछले बजट से संबंधित करीब 40 से 60 लाख रुपये के कार्य या राशि भी बकाया है।
विज्ञापन

संगत ने मांग की कि पहले शुरू किए गए निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। संगत ने कहा कि इमारत का निर्माण पूरा होने के बाद धार्मिक मर्यादा के अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कराया जा सकेगा। इस अवसर पर जगसीर सिंह खोखर, चरणजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरचरन सिंह, जगजीत सिंह, फतेह सिंह, रूप सिंह खोखर, शेर सिंह खोखर, मंजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, सर्वजीत सिंह और अवतार सिंह सहित अन्य संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed