Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Speeding Fortuner car driver hits bike rider in Kaithal, drags bike for 500 meters
{"_id":"6713e928f8e3eae20c08147a","slug":"video-speeding-fortuner-car-driver-hits-bike-rider-in-kaithal-drags-bike-for-500-meters","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक को 500 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : कैथल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक को 500 मीटर तक घसीटा
हरियाणा के कैथल के पूंडरी के हाबड़ी मोड़ पर शुक्रवार देर शाम के समय एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। यही नहीं चालक करीब 500 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। इस घटना की जानकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मिली है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने हाबड़ी मोड़ पर पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे स्कूटी चालक गिर गया। इसके बाद दुकानदारों ने रोका तो दोनों कार सवार झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ता देख उनमें से कार चालक राहुल कार में बैठा और एक दम से गति बढ़ा दी, जिससे सामने खड़ी बाइक में टक्कर मारी। सामने अपनी बाइक पर जा रहे हाबड़ी निवासी श्याम लाल को टक्कर मारते हुए बाइक को घसीटते हुए ले गया। गनीमत यह रही कि बाइक चालक श्याम लाल वहीं गिर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।