Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Pilani Road railway overbridge, built at a cost of approximately ₹37 crore, remains in the dark; awaiting electricity connection.
{"_id":"6ab7681f6ddcc1f7e500c4c9","slug":"video-pilani-road-railway-overbridge-built-at-a-cost-of-approximately-rs37-crore-remains-in-the-dark-awaiting-electricity-connection-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करीब 37 करोड़ की लागत से बना पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज अंधेरे में, बिजली कनेक्शन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 37 करोड़ की लागत से बना पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज अंधेरे में, बिजली कनेक्शन का इंतजार
लोहारू कस्बे के पिलानी रोड पर करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण पूरा होने के बाद भी मूलभूत सुविधा के अभाव में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण रात के समय पूरा ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा रहता है। बिजली बिल का भुगतान कौन सा विभाग करेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण कनेक्शन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक जून 2021 को विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू हुआ था। करीब चार वर्ष के निर्माण कार्य के बाद जून 2025 में इसका निर्माण पूरा हुआ और इसके चालू होने से लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम तथा बार-बार फाटक बंद होने की समस्या से काफी राहत मिली। हालांकि, ओवरब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण इसकी सुविधा अभी भी अधूरी नजर आ रही है।
सुबह तड़के भी रहता है अंधेरा
ओवरब्रिज के आसपास गौशाला और तालाब स्थित हैं। सुबह तड़के बड़ी संख्या में लोग सैर करने, दूध लेने तथा गौशाला जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अंधेरा रहने के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण फिसलने, वाहन की चपेट में आने अथवा किसी अन्य दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ओवरब्रिज बनने से पहले लोगों को रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ता था। सड़क की खराब हालत और रेलवे फाटक बंद रहने के कारण वाहन चालकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिलानी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया।
पिलानी सहित राजस्थान के कई क्षेत्रों को जोड़ता है मार्ग
यह मार्ग लोहारू के साथ-साथ राजस्थान के पिलानी, झुंझुनू, चूरू, सीकर, खाटूश्याम और सालासर सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी मार्ग पर आईटीआई, निजी स्कूल, गौशाला, तालाब और आसपास की ढाणियां भी स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी, वाहन चालक और पैदल यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
ओवरब्रिज शुरू होने के बाद रेलवे फाटक की समस्या से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन लाइटें चालू नहीं होने के कारण रात और सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रात में बस यात्रियों की बढ़ती परेशानी
रात्रि के समय पिलानी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए समस्या और बढ़ जाती है। नगर पालिका कार्यालय के बाहर ओवरब्रिज के पास यात्रियों को अंधेरे में बस का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार भिवानी, दिल्ली और दादरी की ओर से आने वाली तथा लोहारू होते हुए पिलानी जाने वाली बसें रात करीब 10 बजे तक चलती हैं, जबकि लोहारू बस स्टैंड लगभग रात 8 बजे बंद हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को रात के समय अंधेरे में बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें असुरक्षा का अहसास होता है।
निर्माण पूरा, लेकिन औपचारिक उद्घाटन भी नहीं
क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी जनप्रतिनिधि या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज जनता के आवागमन के लिए शुरू हो चुका है, इसलिए इसकी शेष व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
नगरपालिका द्वारा बिल भुगतान को लेकर डीसी को दी जाएगी शिकायत
इस संबंध में जेई जितेंद्र नारंग ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और ओवरब्रिज पर लाइटें भी लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन को लेकर यह विषय सामने आया है कि लाइटों का बिजली बिल किस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
जेई जितेंद्र नारंग ने स्पष्ट किया कि नगरपालिका द्वारा लाइट का बिजली बिल भरा जाएगा। इस संबंध में भिवानी उपायुक्त को शिकायत दी जाएगी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
जल्द बिजली कनेक्शन की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि ओवरब्रिज पर जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाकर स्ट्रीट लाइटें चालू की जाएं, ताकि सुबह और रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही लोगों ने ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करवाने तथा शेष औपचारिकताएं पूरी करने की भी मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।