Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Tight security on the route to the Arts Faculty for the Students' Union election
{"_id":"6aacc2a61cf78f3f3d04aa33","slug":"video-tight-security-on-the-route-to-the-arts-faculty-for-the-students-union-election-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: डूसू चुनाव को लेकर आर्ट्स फैकल्टी के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: डूसू चुनाव को लेकर आर्ट्स फैकल्टी के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर और आर्ट्स फैकल्टी की ओर आने वाले रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से आर्ट्स फैकल्टी की तरफ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी है। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी सड़क पर लगातार गश्त करते और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते दिखे। कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। वहीं, चुनावी माहौल के बीच छात्र और प्रत्याशियों के समर्थक भी आसपास सक्रिय नजर आए। सड़क पर जगह-जगह चुनावी पर्चे बिखरे दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बीच छात्र अपने-अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। चुनाव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की निगरानी बनी हुई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।