फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amid DTC drivers strike record 8.244 lakh passengers traveled on Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो ने बनाया इतिहास: सड़कों पर थमे बसों के पहिए तो मेट्रो में उमड़ा जनसैलाब, ढोए रिकॉर्ड यात्री

Fri, 18 Sep 2026 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में गुरुवार 17 सितंबर को डीटीसी बस चालकों की हड़ताल चरम पर थी। इस दौरान बसें न के बराबर चल रही थीं। ऐसे में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने का बीड़ा दिल्ली मेट्रो ने उठाया। इस दौरान रिकॉर्ड 82,44,903 यात्रियों ने मेट्रो में बोर्डिंग की, डीएमआरसी के अनुसार यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

विज्ञापन
Amid DTC drivers strike record 8.244 lakh passengers traveled on Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीटीसी बस चालकों की हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को भी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर बसें यात्रियों को ले जाती दिखीं। दूसरी ओर, गुरुवार को जहां एक ओर बसों के बेड़े डिपो से बाहर ही नहीं निकल पाए थे, इस दौरान दिल्ली की लाइफलाइन बनी मेट्रो ने पूरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कमान संभाली और रिकॉर्ड 82,44,903 यात्रियों को उनके घर और आफिस पहुंचाया।

विज्ञापन

 

52 डिपो पर चला विरोध 
डीटीसी बस चालकों और परिचालकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहने से यात्रियों को दिक्कत बनी रही। प्रदेश सरकार और बस चालक यूनियनें अपने-अपने मुद्दों पर अड़ी रहीं। राजधानी के करीब 52 डिपो में बस चालक यूनियनों का विरोध चलता रहा लेकिन साथ ही साथ सड़कों पर बसें दौड़ती दिखाई पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो ने लगाए अतिरिक्त 20 फेरे
दिल्ली में शुक्रवार को 7500 इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों में से लगभग 2500 से 3000 तक बसें सड़कों पर रहीं। हालांकि, बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो में शिफ्ट हुए, फिर भी डिपो पर यात्री अपने गंतव्य के लिए बसों का इंतजार करते रहे। बड़ी संख्या में बसों के सड़कों से बाहर रहने के कारण यात्रियों ने मेट्रो का रुख किया। इसका असर मेट्रो की यात्री संख्या पर साफ दिखाई दिया। इस दौरान भी मेट्रो में यात्रियों की भीड़ दिखी। विशेषकर राजीव चौक, कश्मीरी गेट, बॉटेनिकल गार्डन, पटेल चौक, हौज खास और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भीड़ दिखाई दी। इस दौरान 8 अतिरिक्त मेट्रो चलाई गईं और मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे लगाए।

विज्ञापन

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के टूटे रिकॉर्ड
दिल्ली मेट्रो में गुरुवार 17 सितंबर को डीटीसी बस चालकों की हड़ताल चरम पर थी। इस दौरान बसें न के बराबर चल रही थीं। ऐसे में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने का बीड़ा दिल्ली मेट्रो ने उठाया। इस दौरान रिकॉर्ड 82,44,903 यात्रियों ने मेट्रो में बोर्डिंग की, डीएमआरसी के अनुसार यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले मेट्रो में सबसे अधिक यात्री बोर्डिंग का रिकॉर्ड 8 अगस्त 2025 को 81,88,115 का था। नए रिकॉर्ड ने पुराने आंकड़े को 56,788 यात्रियों से पीछे छोड़ दिया। वहीं, बुधवार 16 सितंबर को 80,71,630 बोर्डिंग के मुकाबले गुरुवार को करीब 1.73 लाख अधिक यात्री रहे।

मेट्रो के अलावा ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का विकल्प तलाशा
शुक्रवार को कुछ बसों के सड़कों पर लौटने के बावजूद कई इलाकों में यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के कारण तीन हजार से अधिक बसों के प्रभावित रहने की बात सामने आई है। यात्रियों को मेट्रो, ऑटो और ई-रिक्शा जैसे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ा।

मेट्रो यात्री बोर्डिंग के शीर्ष-5 आंकड़े
तारीख यात्री बोर्डिंग
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 82,44,903
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 81,88,115
गुरुवार, 27 अगस्त 2026 81,01,159
सोमवार, 11 अगस्त 2025   80,97,551
बुधवार, 16 सितंबर 2026     80,71,630

यात्रियों से बातचीत

देरी से पहुंच रहे कार्यालय
जीपीओ के पास एक कंपनी में कार्य करते हैं। खजूरी खास से चार दिनों से लगातार बस स्टॉप पर खड़े रहते हैं लेकिन एक-एक घंटे बस नहीं मिलती है। कार्यालय पहुंचने में देरी होती है। -राजकुमार, निवासी खजूरी खास, यात्री

चार दिनों से हड़ताल ने परेशान किया
चार दिनों से लगातार डीटीसी की हड़ताल से आने जाने में समय लग रहा है। घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तो बस मिली ही नहीं, आज कुछ बस आती दिखाई दे रही हैं। -सिकंदर पासवान, कश्मीरी गेट

आधे घंटे से कर रहे इंतजार
आरएमएल अस्पताल में आई थी, यहां एनडीपीओ से बस का इंतजार करते हुए आधे घंटे हो गए हैं। -चेतन देवी, निवासी भजनपुरा

सुबह एक घंटे पहले ही घर से निकलना पड़ता है
पटेल चौक के निकट कार्यालय है। प्रतिदिन सुबह एक घंटे पहले ही घर से निकलना पड़ता है। चार दिनों से चल रही बसों की हड़ताल से परेशान हैं। पता नहीं कब हड़ताल खत्म होगी। घर भी देरी से पहुंच रहे हैं। - धर्म सिंह, निवासी कल्याणपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed