दिल्ली की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना रविवार देर रात की है। दिल्ली के श्रीनिवास पुरी में प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो मंजिला इमारत में आग भड़की उठी। तरकीबन 26 फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। तकरीबन छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए। जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया।