{"_id":"6ad4842c1e99195a4a061e6b","slug":"video-residents-of-prateek-laurel-society-in-noida-sector-120-shared-their-concerns-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: प्रतीक लॉरेल के निवासियों ने उठाईं समस्याएं, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की कमी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: प्रतीक लॉरेल के निवासियों ने उठाईं समस्याएं, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की कमी से परेशानी
नोएडा सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में निवासियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोसाइटी के आसपास अतिक्रमण, सड़कों पर घूमते लावारिस पशु और स्ट्रीट लाइट की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं के कारण आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से शाम और रात के समय लोगों को परेशानी होती है। लावारिस पशुओं के सड़कों पर घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। संवाद के दौरान निवासियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।