Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Advocates protest Dehradun roadblocked demand to cancel night shelter proposal and allocate land for chambers
{"_id":"6914347e041d1795510699e8","slug":"video-advocates-protest-dehradun-roadblocked-demand-to-cancel-night-shelter-proposal-and-allocate-land-for-chambers-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दून में अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, आज से काम भी ठप रखने का लिया निर्णय, तीन घंटे तक जाम सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, आज से काम भी ठप रखने का लिया निर्णय, तीन घंटे तक जाम सड़क
पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ जिले के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हरिद्वार रोड दो घंटे जाम रखी। वहीं आज बुधवार को तीन घंटे चक्का जाम किया। बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से कहा गया है कि जब तक प्रशासन उन्हें अनसुना करता रहेगा वह प्रदर्शन का समय बढ़ाते रहेंगे। प्रदर्शन के चलते अब कामकाज भी ठप रखने का फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि प्रदर्शन के चलते दोपहर 1:30 बजे तक बस्ते, टाइपिंग, स्टांप बिक्री समेत अन्य कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। वकीलों की मांग है कि रैन बसेरा का प्रस्ताव रद्द करके उसी जगह चेंबर निर्माण के लिए भूमि दी जाए। इस मांग के साथ सैकड़ों वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 से 12:30 बजे तक चक्का जाम रखा जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।