{"_id":"677a8ec03a85de129900a5c3","slug":"students-took-out-a-rally-and-told-about-the-ill-effects-of-drug-addiction-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-117523-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभाव बताए
फोटो.... विकासनगर। गुरु राम राय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को आयोजित रैली में छात्रों ने लोगों को बताया कि बताया कि नशीले पदार्थ गलत मार्ग की ओर लेकर जाते हैं। नशा करने से न सिर्फ सेहत खराब होती है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने लोगों को पौध रोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर संदीप मेहता, उर्वशी शर्मा, अनुज रतूड़ी, योगेश नरेश थपलियाल, काजल, लक्ष्मी, शिवांग, ममता, शिवम आदि उपस्थित रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।