Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
District drug sellers association in Kondagaon submitted memorandum to the collector regarding the proposed ba
{"_id":"6a0b16c26cf6ac56e4024270","slug":"medical-shop-closed-bastar-news-c-1-1-noi1498-4296349-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव दवा विक्रेता संघ: अवैध ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग, 20 मई बंद को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव दवा विक्रेता संघ: अवैध ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग, 20 मई बंद को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:36 PM IST
Link Copied
कोंडागांव में जिला दवा विक्रेता संघ कोंडागांव ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर कलेक्टर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अग्रिम सूचना दी है। संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में प्रशासन से हस्तक्षेप और राज्य व केंद्र सरकार तक अनुशंसा भेजने की मांग की है।
संघ ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (सीसीडीए) की जिला इकाई है तथा राष्ट्रीय संगठन एआईओसीडी के आह्वान पर यह बंद आयोजित किया जा रहा है। संगठन का दावा है कि देशभर में लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक इससे जुड़े हुए हैं।
ज्ञापन में अवैध ई फार्मेसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817 (ई) को वापस लेने तथा बड़े कॉरपोरेट संस्थानों द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग यानी अत्यधिक छूट आधारित मूल्य निर्धारण नीति पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही 26 मार्च 2020 की अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) को भी वापस लेने की मांग उठाई गई है।
संघ का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और अनियंत्रित ई फार्मेसी व्यवस्था से बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग, नकली पर्चों का इस्तेमाल और नकली अथवा गलत तरीके से संग्रहित दवाओं के वितरण का खतरा बढ़ रहा है। इससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
दवा विक्रेताओं ने यह भी कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं, बल्कि सीधे मरीजों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ी होती हैं। ऐसे में पंजीकृत फार्मासिस्ट और चिकित्सकीय निगरानी में ही दवा वितरण व्यवस्था संचालित होना आवश्यक है। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों केमिस्टों की आजीविका संरक्षण के लिए इस विषय पर गंभीरता से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।