Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Board exam preparations complete 7466 students will appear for class 10 and 5656 for class 12 in Kondagaon
{"_id":"6997083f9a0faf7c4c043b58","slug":"cg-board-exam-bastar-news-c-1-1-noi1498-3969080-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 10वीं में 7466 और 12वीं में 5656 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 10वीं में 7466 और 12वीं में 5656 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा प्रश्न पत्रों का वितरण समन्वयक संस्था शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव से जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
जिले में कुल 160 हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 82 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित क्षेत्रों के निकटवर्ती पुलिस थाना एवं चौकियों में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। परीक्षा के दिन केंद्र अध्यक्ष द्वारा निर्धारित प्रश्न पत्र थाने से प्राप्त कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी से कक्षा 10वीं एवं 21 फरवरी से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। कलेक्टर कोंडागांव के निर्देशानुसार परीक्षा की निगरानी के लिए उड़न दस्ता दल का गठन भी कर दिया गया है, जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा।
इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 7,466 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कक्षा 12वीं में 5,656 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से शांतिपूर्वक और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।