फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'If I had seen him, I would have buried him': BJP MLA threatens irrigation officer

'सामने दिखता तो गाड़ देते': सिंचाई अधिकारी पर भड़के भाजपा विधायक की धमकी

Sat, 03 Oct 2026 11:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 03 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

विधायक ने अधिकारी से बातचीत के दौरान कहा कि यदि वह सामने दिखता तो उसे वहीं पर गाड़ देते। विधायक ने अधिकारी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए किसानों के खेतों तक तुरंत पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
'If I had seen him, I would have buried him': BJP MLA threatens irrigation officer
विधायक अजय चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में वह खेतों में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से फोन पर बातचीत के दौरान विवादित टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने अधिकारी से बातचीत के दौरान कहा कि यदि वह सामने दिखता तो उसे वहीं पर गाड़ देते। विधायक ने अधिकारी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए किसानों के खेतों तक तुरंत पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नहर से पानी छोड़ने की मांग
मामला जिले के मगरलोड क्षेत्र के गांव परेवाडीह का है। गांव के किसान फसल सिंचाई के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बारिश के बाद खेतों में भरा पानी बह गया था और नहर का एक हिस्सा भी टूट गया था। ग्रामीणों के अनुसार नहर की मरम्मत के समय पर्याप्त मिट्टी नहीं डाली गई, जिससे पानी का बहाव धीमा हो गया था। मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि करीब 100 एकड़ फसल को पानी की तत्काल जरूरत थी। इस विषय में जिला पंचायत में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद सिंचाई विभाग के एक अधिकारी को निरीक्षण के लिए गांव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के रवैये पर भड़के विधायक
गांव पहुंचे अधिकारी ने कथित तौर पर पानी मांग रहे ग्रामीणों पर नेतागिरी करने का आरोप लगाया। इसी बीच ग्राम परेवाडीह में एक सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर को किसानों ने इस समस्या की जानकारी दी। किसानों की बात सुनकर विधायक ने सीधे सिंचाई विभाग के अधिकारी को फोन मिला दिया। 'ऑफिस ऑफ अजय' नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किए गए वीडियो में विधायक अधिकारी को फटकार लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने बातचीत में कहा कि प्रशासन की छवि खराब करने वाले अधिकारियों को मैदान में नहीं भेजा जाना चाहिए।


कांग्रेस ने किया जमकर पलटवार
वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस बयान को लेकर विधायक पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने के कारण विधायक हताशा में हैं और लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए और कुछ समय विश्राम करना चाहिए। वरिष्ठ नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ने से राज्य को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed