{"_id":"68f9cafabd97dbf3050418be","slug":"air-quality-of-eight-cities-of-haryana-in-poor-category-see-report-2025-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के आठ शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, देखिए रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के आठ शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, देखिए रिपोर्ट
मानसून की विदाई और धान की कटाई के साथ हर साल हरियाणा की हवा में प्रदूषण घुलने लगता है। प्रदेश के कई इलाके गंभीर रूप से वायु प्रदूषण की चपेट में आ जाते हैं। दीपावली के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अचानक बहुत खराब यानी रेड जोन में पहुंच जाता है। इसका बड़ा कारण दीपावली पर चलने वाली आतिशबाजी, त्योहार की आड़ में धड़ल्ले से पराली जलाना, त्योहार के चलते ट्रैफिक जाम और मौसम में आया बदलाव होता है। बीते कई वर्षों से देखा जा रहा है कि दीपावली से शुरू वायु प्रदूषण कई दिनों तक स्थिर रहता है। हालांकि हरियाणा सरकार ने मजबूती से दावा करते हुए कहा है कि वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कारकों पर कदम उठाए जा रहे हैं। दिवाली से पहले हरियाणा के आठ शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है।यदि बीते सप्ताह के पहले के आंकड़ों को देखेंगे तो 17 अक्तूबर को गुरुग्राम में अब तक का सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया है। एक हफ्ते पहले यानी दस अक्तूबर को एक्यूआई 162 दर्ज किया गया था। फतेहाबाद व अन्य शहरों में पिछले दिनों के मुकाबले अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि अगले कुछ दिनों में इन शहरों की वायु गुणवत्ता बहुत खराब (301-400) श्रेणी में पहुंच सकता है। इससे पर्यावरण प्रेमियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चिंताएं बढ़ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।