बाहरी दिल्ली: सीवर में गिरा चार साल का बच्चा, रेस्क्यू के लिए कई टीमों ने मिलकर चलाया अभियान; तलाश तेज
उसके बचाव के NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया है।
विस्तार
बाहरी दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का बच्चा सीवर में गिर गया है। उसके बचाव के NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया है।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया है। 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।#WATCH | Delhi: A massive rescue operation is underway after a 4-year-old boy fell into a sewer near Dass Garden Colony, Nangli Vihar, in Outer Delhi. The NDRF, Delhi Fire Services, Police, DDMA and BSF teams are engaged in the search operation. https://t.co/76uMOOUpeP
— ANI (@ANI) November 10, 2026विज्ञापन
#WATCH | Delhi: A fire official says, "We received a call at 9:45. The Delhi Fire Service team was deployed here... A 4-year-old boy was playing here with his mother when he fell into the sewer through an open manhole... The rescue operation is underway, but we have not found him yet."
— ANI (@ANI) November 10, 2026