{"_id":"68e8e44965b140ae84078154","slug":"video-protest-at-ajak-police-station-by-pragatishil-satnami-society-in-mahasamund-2025-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में थाने का घेराव, जातिगत अपमान के मामले में गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में थाने का घेराव, जातिगत अपमान के मामले में गिरफ्तारी की मांग
राहुल तिवारी
Updated Fri, 10 Oct 2025 04:17 PM IST
Link Copied
महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में आज अजाक थाना का घेराव किया गया। समाज के लोगों द्वारा थाना परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की गई। मामला मिडिल स्कूल नरतोरा की शिक्षिका पंच कुमारी योगी के साथ जातिगत अपमान का है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित नहीं किया जा रहा है।
मामले में पटेवा पुलिस अपराध क्रमांक 141/25 एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत कार्रवाई कर रही है। लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज के लोग नाराज है। समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। तहसीलदार, डीएसपी और टीआई सहित कई अधिकारी समाज के प्रतिनिधि मंडल को समझाइश देने में लगे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।