{"_id":"681e2915404dcbae760ebd45","slug":"video-congressmen-tried-to-lock-down-banki-mongra-municipality-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बांकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बांकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग
कांग्रेसियों ने बाकी मोगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश की इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।कांग्रेसियों ने मांग की कि नगर पालिका में निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाएं।पार्षदों को सूचना देने की मांग उन्होंने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले पार्षदों को सूचना दी जाए।
तालाबंदी के दौरान नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास और सीएमओ के बीच बहस हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।कांग्रेसियों को 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को खत्म कर दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम नागरिक उपस्थित थे। बाकी मोंगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बताया कि नगर पालिका परिषद में जिस तरह से सत्ता पक्ष मनमानी चल रही है उसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी सत्ता पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भूमि पूजन कराया गया है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और जहां शुरू किया भी गया है वहां स्थानीय पार्षदों को इसकी सूचना नहीं दी जाती है। मधुसूदन दास ने बताया कि संबंधित पार्षदों को निर्माण कार्य की सूचना आती जा वही जो भी टेंडर पास हुए हैं उनका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर तालाबंदी का कार्यक्रम किया गया था। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए। नगर पालिका परिषद में बीजेपी के अनावश्यक लोगों के द्वारा टाइम पास किया जाता है वही काम में हस्तक्षेप किया जाता है इसे लेकर भी विरोध किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।