{"_id":"696f8636729047241c086a32","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3862807-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: कवर्धा में सनातन समाज का प्रदर्शन, यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: कवर्धा में सनातन समाज का प्रदर्शन, यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कवर्धा में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ उत्तर प्रदेश में कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को कवर्धा में सनातन समाज ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिग्नल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद, वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ हुआ दुर्व्यवहार केवल एक व्यक्ति के साथ नहीं, बल्कि पूरे सनातन हिंदू धर्म और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा हमला है।
प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि मुगल और अंग्रेजी शासनकाल में भी धर्माचार्यों का ऐसा अपमान नहीं हुआ, जैसा कि कथित हिंदू सरकार में आज हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की केंद्र स्तर पर निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उत्तर प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।