Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
The search for the young man from Wasimpat in Jatadevari village continued for the second day, following fears
{"_id":"6a8dad834fcd1043c2010c84","slug":"the-search-for-the-young-man-from-wasimpat-in-jatadevari-village-continued-for-the-second-day-following-fears-that-he-had-drowned-in-the-pond-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4650522-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तीन दिन की तलाश के बाद तालाब से मिला रामदयाल का शव, परिवार की उम्मीद मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तीन दिन की तलाश के बाद तालाब से मिला रामदयाल का शव, परिवार की उम्मीद मातम में बदली
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तीन दिनों से जिस तालाब के किनारे एक परिवार अपने लापता सदस्य के सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठा था, बुधवार सुबह वही इंतजार मातम में बदल गया। पेंड्रा थाना क्षेत्र के जाटादेवरी गांव के वासिमपाट निवासी रामदयाल पनिका का शव आखिरकार तालाब से बरामद कर लिया गया। बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने दो दिनों तक लगातार चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को शव को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, रामदयाल सोमवार सुबह गांव के चौक स्थित तालाब की ओर गया था। ग्रामीणों ने उसे तालाब में जाते हुए देखा था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन बंद मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।
घटना की जानकारी पेंड्रा पुलिस को दी गई। इसके बाद गांव के तैराकों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद जब रामदयाल का कोई सुराग नहीं मिला तो बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह से तालाब में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों ने तालाब के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन मंगलवार शाम तक सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया।
बुधवार सुबह टीम ने एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ तलाश शुरू की। कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार रामदयाल का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों की उम्मीद टूट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन दिनों से तालाब के किनारे अपनों के लौटने की आस लगाए बैठे परिवार के लिए यह खबर बेहद दर्दनाक रही।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे जाटादेवरी गांव में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।