{"_id":"6a32acdbda02951dcf02f2e6","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4405305-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, एक युवक गंभीर घायल; तीन आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, एक युवक गंभीर घायल; तीन आरोपी फरार
जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के भरियानटोला गोरखपुर गांव में आज पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को भी चोटें आईं।
दोनों घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश भरिया को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। वहीं, रामू भरिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर निवासी दुर्गेश भरिया गांव के शिव मंदिर के पास ताश खेल रहा था। इसी दौरान दुर्गेश और रामू भरिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद की पुरानी रंजिश में रामू भरिया अपने साथियों महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड के साथ दुर्गेश के घर के पास पहुंचा। उन्होंने दुर्गेश को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपी कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए। जब दुर्गेश अपने घर जा रहा था, तभी तीनों आरोपी उसके पीछे दौड़ पड़े। महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड ने दुर्गेश को पकड़ लिया। रामू भरिया ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।
हमले में दुर्गेश के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। रामू भरिया भी झड़प में घायल हो गया। गौरेला पुलिस ने रामू भरिया, महेश कोल और हरजितेन्द्र गोंड के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चिकित्सक पुष्पराज सिंह ने दुर्गेश को गंभीर चोटों के कारण सिम्स बिलासपुर रेफर करने की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।