{"_id":"6a07ee8afbd73d34c303711e","slug":"durg-police-action-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4288437-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में तेज रफ्तार कार से पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार; मादक पदार्थ भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में तेज रफ्तार कार से पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार; मादक पदार्थ भी बरामद
दुर्ग के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद यातायात पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया और भिलाई 3 सिरसा गेट पास कार को रोक गया, कार में सवार दो युवक, एक युवती और एक नाबालिग लड़की को वाहन समेत पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कार ने कुछ मात्र में दवाई और मादक पदार्थ बरामद किए है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे यातायात पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। ड्यूटी में आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सीधे आरक्षक की तरफ कार बढ़ा दी और उसे कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर गया और उसके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। चालक ने जवान के ऊपर से भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन समय रहते जवान पीछे हटने से उसकी जान बच गई।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस टीम सक्रिय हुई और यातायात पुलिस वाहन से कार का पीछा शुरू किया। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने वाहन चालक का पीछा किया और आरोपियों को भिलाई 3 सिरसा गेट के पास पकड़ गया। कार में दो युवक और एक किशोरी और एक युवती सवार थीं। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रमजान न्यू नेहरू नगर नागपुर और जाकिर मोहम्मद,बड़ा ताजबाग,सक्करदारा नागपुर निवासी होना बताया है। कुम्हारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कार में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर उनके बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।