{"_id":"68b67d0aa0ef74ea830f5c50","slug":"video-petrol-pump-sealed-in-balod-for-giving-petrol-without-helmet-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG No Helmet No Fuel: बिना हेलमेट वाहन चालकों को फ्यूल न देने का था निर्देश, ना मानने पर पेट्रोल पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG No Helmet No Fuel: बिना हेलमेट वाहन चालकों को फ्यूल न देने का था निर्देश, ना मानने पर पेट्रोल पंप सील
बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने के आरोप में एसडीएम नूतन कुमार कंवर ने सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा ने एक अगस्त 2025 को जारी किए गए। आदेश की अवहेलना के चलते की गई है, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का सख्त निर्देश था। एसडीएम नूतन कुमार कंवर ने पेट्रोल पंप के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह उल्लंघन पाया। निरीक्षण में तहसीलदार आशुतोष शर्मा, थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा और खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस भी मौजूद थे। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप के पिछले ढाई घंटे की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का भी अवलोकन किया, जिसमें कई बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देने की पुष्टि हुई। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के लिए जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर इस प्रकार के कड़े प्रावधान लागू कर रखे हैं। उक्त आदेश के अनुरूप राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं अन्य विभाग लगातार पेट्रोल पंपों की जांच कर रहे हैं ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केकेएस पेट्रोल पंप के सील होने से वाहन चालकों में सख्ती का संदेश गया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जारी अभियान और कड़े नियमों के तहत यह कार्रवाई महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।