{"_id":"68b916d889e2ec2bd20e569b","slug":"video-mitanin-women-siege-of-chief-minister-residence-in-balod-district-averted-and-warning-of-blockade-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद से बड़ी खबर: जिले में मितानिन महिलाओं का मुख्यमंत्री निवास घेराव टला, चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद से बड़ी खबर: जिले में मितानिन महिलाओं का मुख्यमंत्री निवास घेराव टला, चक्काजाम की चेतावनी
जिले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी मितानिन महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री निवास घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें झलमला चौक पर रोक दिया। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें तहसीलदार आशुतोष शर्मा और नैन तहसीलदार मुकेश गजेन्द्र भी शामिल थे। मितानिनों की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया।
मितानिन संघ की प्रमुख मांगें हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में शामिल किया जाए, मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो और ठेका प्रथा समाप्त की जाए। सात अगस्त से जारी इस बेमियादी हड़ताल के कारण बालोद सहित कई ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गई हैं, जिससे गर्भवती और शिशुवती माताओं की देखभाल भी प्रभावित हुई।
प्रशासन ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है, लेकिन मितानिनों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समाधान नहीं मिला तो जिलेभर में बड़े स्तर पर चक्काजाम और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। फिलहाल झलमला चौक पर मितानिनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।