फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बेटी के सिर बंधी विरासत की पगड़ी, यशोधरा के नाम करवाई जाएगी जमीन जायदाद

Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

यशोधरा के ताऊ कुलदीप फोगाट और स्वामी जसमेर सिंह ने बेटी के सिर पर विरासत की पगड़ी बांधी। कुलदीप फोगाट ने कहा कि यशोधरा का जहां दिल करेगा वह वहां रह सकती है।

विज्ञापन
Sonali Phogat: People paid tribute on the Tehrvi, the turban of the heritage tied to the daughter
स्वामी जसमेर सोनाली की बेटी यशोधरा को पगड़ी बांधते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर गुरुवार को उनकी तेरहवीं की रस्म क्रिया की गई। सुबह फार्म हाउस पर हवन यज्ञ हुआ। दोपहर बाद 3 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।



इस दौरान यशोधरा के ताऊ कुलदीप फोगाट और स्वामी जसमेर सिंह ने बेटी के सिर पर विरासत की पगड़ी बांधी। कुलदीप फोगाट ने कहा कि यशोधरा का जहां दिल करेगा वह वहां रह सकती है। पूरा परिवार उसका ख्याल रखेगा। यशोधरा को हॉस्टल में रखने के बारे में पूरा परिवार बैठकर फैसला लेगा। वे जल्द की सोनाली की जमीन-जायदाद बेटी यशोधरा के नाम करवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

जब यशोधरा 21 साल की हो जाएगी तो प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाएगी। नाम इसलिए करवा रहे हैं ताकि कोई धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम न करवा लें। परिवार को अभी पता चला कि सोनाली की हत्या का आरोपी सुधीर सांगवान फार्म हाउस की जमीन लीज पर अपने नाम करवाना चाहता था। 

Sonali Phogat: People paid tribute on the Tehrvi, the turban of the heritage tied to the daughter
सोनाली की जेठानी सत्यबाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा जिलाध्यक्ष पर भड़की सोनाली की जेठानी
फार्म हाउस पर तेरहवीं की रस्म पर आए भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह पर सोनाली की जेठानी भड़क गई। रस्म क्रिया के दौरान जेठानी सत्यबाला ने उनके सामने कहा कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने सीबीआई जांच शुरू नहीं करवाई। सरकार इस मामले में खानापूर्ति कर रही है। साजिश के तहत सोनाली की हत्या की गई है। जिसने करवाई है उसका चेहरा तो सामने आना चाहिए। गोवा पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं। 

Sonali Phogat: People paid tribute on the Tehrvi, the turban of the heritage tied to the daughter
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी 
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की तेरहवीं की रस्म पर सांसद बृजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पवन खारिया ही पहुंचे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाए रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat: People paid tribute on the Tehrvi, the turban of the heritage tied to the daughter
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट की मौत के बाद का एक वीडियो वायरल
हिसार।
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में मौत के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो युवक दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा है, वह आरोपी सुखविंद्र है। वीडियो अस्पताल ले जाने के बाद का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में युवक बोल रहा है कि तुम्हारे पास गाड़ी है क्या, उसने कहा हां, फिर कहा तबीयत खराब हो गई है।

विज्ञापन
Sonali Phogat: People paid tribute on the Tehrvi, the turban of the heritage tied to the daughter
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

फिर उनको उठा कर वहां पर लेकर गए। वहां पर ऑक्सीजन लगाई बोले-हार्ट काम नहीं कर रहा। दूसरा व्यक्ति पूछ रहा है कि किस समय की बात है तो युवक ने कहा सुबह सात-साढ़े सात बजे की बात है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed