{"_id":"6310459be22a01202c17c5ca","slug":"goa-police-investigates-in-sonali-phogat-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के घर पहुंची गोवा पुलिस, भाई बोला-औपचारिकता जैसा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के घर पहुंची गोवा पुलिस, भाई बोला-औपचारिकता जैसा है
Thu, 01 Sep 2022 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस की जांच जारी है। गुरुवार को गोवा पुलिस के अधिकारी सोनाली के संत नगर वाले घर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस सोनाली की प्रॉपर्टी की लैंड लीज डीड की जांच करेगी। डीड की जांच के लिए पुलिस तहसीलदार ऑफिस भी गई।
सोनाली फोगाट हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान की नजर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी पर थी। सुधीर ने सोनाली के फार्म हाउस की करीब सवा छह एकड़ जमीन लीज पर लेने के लिए कागजात तैयार करवा रखे थे। तीन बार हिसार तहसील दफ्तर से टोकन भी ले चुका था, लेकिन हर बार सोनाली तय तारीख पर तहसील नहीं पहुंची। यह खुलासा सोनाली के एडवोकेट राजेश बिश्नोई ने किया। उनका कहना है कि सुधीर की तरफ से तैयार करवाए गए लीज संबंधी कागजात वे गोवा पुलिस को भी देंगे।
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुधीर सांगवान फार्म हाउस की जमीन को लीज पर लेने के कागजात तैयार करवा चुका था। सोनाली फोगाट और उसकी बहन के नाम पर 13 एकड़ जमीन है। दोनों बहनों के नाम यह जमीन 99 साल के पट्टे पर है। यह जमीन हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर ढंढूर में है।
सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो जाने के बाद जमीन का इंतकाल और गिरदावरी सोनाली के नाम हो गई थी। इसमें से 3 एकड़ में सोनाली का ढंढूर फार्म हाउस और बाकी सवा तीन एकड़ में वेयर हाउस बना है।
सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो जाने के बाद जमीन का इंतकाल और गिरदावरी सोनाली के नाम हो गई थी। इसमें से 3 एकड़ में सोनाली का ढंढूर फार्म हाउस और बाकी सवा तीन एकड़ में वेयर हाउस बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा पुलिस के साथ सोनाली की बेटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले गोवा की स्पेशल टीम के दो सदस्य दोपहर करीब एक बजे फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पर परिजनों से बातचीत करने के बाद फार्म हाउस से चले गए। चार बजे दोबारा से टीम फार्म हाउस पर पहुंची। इस बार सोनाली की मां संतोष, बहन रेमन और बेटी यशोधरा के बयान कलमबद्ध किए। सोनाली की बेटी यशोधरा फार्म हाउस में बने आवास में टीम को लेकर गई। वहां पर टीम ने घर के अंदर बने सभी कमरों की जांच की। छत पर भी गए और वहां पर कई देर तक यशोधरा से बातचीत हुई।
विज्ञापन
अपनी मां संतोष देवी के साथ सोनाली का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने गोवा पुलिस को बताया कि सुधीर सांगवान सोनाली को ब्लैकमेल करता था और हमें शक है कि सुधीर के पास सोनाली का वीडियो भी है। इस दौरान परिजनों ने फोन रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट गोवा पुलिस को सौंपे। वहीं, गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट ढाका खाप प्रतिनिधियों ने ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग उठाई।