{"_id":"5ada39354f1c1b85028b59ee","slug":"101524250933-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पनियाला गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पनियाला गांव
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
पुलिस की गाड़ियों के सायरन और कुछ ही देर बाद गोलियों की तड़तड़ाहट ने पनियाला गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण डरे सहमे घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। करीब एक घंटा चली मुठभेड़ के दौरान ग्रामीणों की सांसें अटकी रही, लेकिन पुलिस के बदमाश पर काबू पा लेने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की भोर में रोज की तरह गांव शांत था। कुछ लोग ही जागे थे, लेकिन कुछ ही देर में गांव का शांति पुलिस की गाड़ियों के तेज सायरन के साथ भंग हो गई। पुलिस की हलचल देखकर ग्रामीणों ने अंदाजा तो लगा लिया कि कोई बड़ी घटना गांव या आस-पास के क्षेत्र में हो चुकी है। ग्रामीणों में मामले की जानकारी लेने की भारी जिज्ञासा थी इसी लिए ग्रामीण पुलिस की गाड़ियों के पीछे दौड़ पड़े, लेकिन इसी दौरान पनियाला और लाठरदेवा मार्ग पर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजें आने लगीं। करीब एक घंटे तक चली पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन करीब एक घंटे बाद पुलिस के बदमाश को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।