{"_id":"5f0239028ebc3e42f75bd0ec","slug":"accident-shrinagar-news-jmu213666612","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती सहित पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती सहित पांच लोग जख्मी
Mon, 06 Jul 2020 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती सहित पांच लोग जख्मी हो गए। ग्रेटर कैलाश में स्कूटर सवार दंपति बाइक से टकरा गया। हादसे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जीएमसी पहुंचाया। घायलों की पहचान चट्ठा निवासी बलदेव राज और उनकी पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: वीरों के पराक्रम और इन हथियारों के प्रहार से पाकिस्तान ने टेके थे घुटने
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में बाड़ी ब्राह्मणा में कार सवार युवक जतिन कुमार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। कठुआ के दयालाचक में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान सुरेश कुमार कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, नगरोटा के खानपुर के रहने वाले राजिंदर सिंह की स्कूटी को पंजाबी हवेली के पास सेना के वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजिंदर गंभीर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'