फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूसरी बीवी लाने पर पहली बीवी ने काटा हंगामा

दूसरी बीवी लाने पर पहली बीवी ने काटा हंगामा

Thu, 19 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दूसरी बीवी लाने पर पहली बीवी ने काटा हंगामा
रामनगर (नैनीताल)। शक्तिनगर पूछड़ी में देर शाम नई नवेली दुल्हन का स्वागत करने की बजाय झगड़ा हो गया। कार से दुल्हन के उतरते ही वहां पहले से मौजूद दूल्हे की पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। मोहल्लवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे राजा को कोतवाली ले आई। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आठ साल पूर्व शक्तिनगर पूछड़ी के एक युवक की मंगलार रोड निवासी एक युवती से शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। इस कारण कुछ समय से अनबन होने पर पत्नी अपने मायके रहने लगी थी। बुधवार को इस युवक ने यूपी के थाना अफजलगढ़ बिजनौर निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही उसकी पहली पत्नी उसके घर के दरवाजे खड़ी हो गई और बुधवार शाम नई नवेली दुल्हन के घर पहुंचते ही हंगामा हो गया। एसआई ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। नई दुल्हन घर में है। युवक कहना है कि वह पहली पत्नी को तलाक दे चुका है लेकिन पत्नी ने तलाक को नकारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed