फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फर्जी वसीयत बनाने वालों पर केस

फर्जी वसीयत बनाने वालों पर केस

Wed, 10 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वसीयत बनाने वालों पर केस
रिप्पल फर्जावाड़ा
हल्द्वानी। संपत्ति हथियाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर देते। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली एक शिक्षिका का जब देहांत हुआ तब अंतिम क्रियाकर्म करने वाला कोई नहीं था। पुलिस ने लावारिस में उनका अंतिम संस्कार कर दिया मगर दो लोगों ने उनकी संपत्ति हथियाने के लिए फर्जी वसीयत बना दी और खुद को उनका वारिस करार दे डाला। मामला कोर्ट तक पहुंचा तो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मल्ला गोरखपुर निवासी शिक्षिका इंदु जोशी की मौत 2012 में हो गई थी। किसी परिजन या रिश्तेदार के सामने नहीं आने पर पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार किया और घर की चाबी मालखाने में जमा कर दी। कुछ समय बाद आजाद नगर लाइन नंबर छह निवासी लायक हुसैन और हैड़ाखान निवासी देवकी देवी ने मकान पर अपना हक जताया। लायक हुसैन और देवकी ने अदालत से इंदु जोशी की मौत की चार्जशीट की कॉपी मांगी। लायक हुसैन का कहना था कि उसके पक्ष में 30 अप्रैल 2011 और देवकी देवी के नाम दो मई 2011 को वसीयत की गई। सिविल अदालत ने दोनों वसीयत को संदिग्ध माना। साथ ही कहा कि वसीयत अनुचित लाभ के लिए बनाई गई है। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाए। पुलिस को जांच में वसीयत फर्जी मिली। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बच्चे से लगाव के कारण वसीयत की
हल्द्वानी। लायक हुसैन का कहना था कि इंदु जोशी उनके बच्चे को पढ़ाती थीं। बच्चों से लगाव के कारण उन्होंने मकान की वसीयत उनके नाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed