{"_id":"5b5247674f1c1b3c748b61b6","slug":"121532118887-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने में युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने के आरोप में मुखानी पुलिस ने दूसरे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया कि एक पूर्व फौजी के घर संदिग्ध तलवार लेकर घुस गए थे। 24 घंटे के अंदर जिला पुलिस की यह तीसरी कार्रवाई बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि रात मेें सोशल मीडिया के ग्रुप में बृहस्पतिवार की रात समाचार अपलोड किया गया कि मुखानी क्षेत्र में एक पूर्व फौजी के घर में तलवार लेकर कुछ संदिग्ध घुस गए हैं। इस सूचना के चलते कुछ लोग भयभीत हो गए। पुलिस ने जांच किया तो सूचना फर्जी पाई गई। इस मामले में पुलिस अफवाह फैलाने के मामले में लामाचौड़ निवासी लोकेश पांडे को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक लामाचौड़ चौराहे के समीप परचून की दुकान चलाता है। इसी प्रकार मुक्तेश्वर पुलिस ने धानाचूली धारी निवासी विनोद सिंह पुत्र बच्ची सिंह को झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर धारा-83 के तहत चालान किया। एक दिन पहले 19 जुलाई को लालकुआं पुलिस ने गोरापड़ाव निवासी सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी राजेश कुमार जोशी पुत्र दयानंद जोशी को भ्रामक अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
टेंपो चलाते मोबाइल पर बात करने पर ‘तीन सजा’
हल्द्वानी। टेंपो चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर चालक को तीन सजा मिली है। परिवहन विभाग की टीम ने चालक का मोबाइल जब्त कर लिया। वाहन का चालान करने के साथ ही चालक के लाइसेंस के निलंबन की भी संस्तुति की है। वहीं, चेकिंग अभियान में 17 वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज किया गया है। एआरटीओ गुरदेव सिंह के अनुसार नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक टेंपो यूके 04 टीए/9427 का चालक रईसउद्दीन को पकड़ा जो कि मोबाइल पर बात करते हुए टेंपो चला रहा था। उसका मोबाइल 24 घंटे के लिए जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति के साथ चालान भी किया गया है। इस टेंपो का लालकुआं रूट के लिए परमिट था, जबकि नैनीताल रूट पर भी संचालित किया जा रहा था।