{"_id":"aa4ddc18f2e463cdde421f33862973d2","slug":"pradarshan-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में कई घंटे जाम रखा हाईवे, खट्टर के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में कई घंटे जाम रखा हाईवे, खट्टर के पुतले फूंके
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर हरियाणा सरकार को
विज्ञापन
बर्खास्त करने की मांग उठाई। रजबपुर और गजरौला में नेशनल हाईवे पर, मंडी
धनौरा के रसूलपुर में बिजनौर रोड और कांठ रोड पर चकछावी में मार्ग जाम करके
विरोध प्रदर्शन किया गया।
हरियाणा सरकार के खिलाफ जिलेभर के जाट रविवार को एक मंच पर आ गए। भारतीय किसान यूनियन के सभी गुट, राष्ट्रीय लोकदल, जाट महासभा के साथ ही अन्य किसान संगठनों ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के आह्वान पर पूरे जिले में धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया।
रजबपुर में नेशनल हाईवे पर जाटों ने हरियाणा मुख्यमंत्री के पुतला फूंका। हरियाणा में पिछड़ी जाति के तहत मिल रहे आरक्षण को खत्म किए जाने से नाराज जाटों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की और हाईवे पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जाटों पर जुल्म करने वाली हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाए।
हरियाणा में खत्म किया गया ओबीसी का आरक्षण बहाल करने तथा जिन नौ राज्यों में जाटों को पिछड़े वर्ग का आरक्षण मिल रहा है। उनको केंद्र में भी पिछड़े वर्ग का आरक्षण दिया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर मोहम्मद नईम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गईं तो हरियाणा की तरह जिले में भी उग्र आंदोलन किया गया।
इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह, रालोद प्रदेश महासचिव शूरवीर सिंह, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, रामपाल सिंह, भगवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, राजीव चौधरी, यशपाल सिंह, रामकिशोर सिंह, मेवाराम, काले सिंह, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, समरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, होमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।