फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

डींगरा गांव के कुएं में तेंदुआ गिरा

Sun, 21 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sun, 21 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
leoperd
थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में अरविंद शर्मा उर्फ टीटू दोपहर एक बजे नौकर
विज्ञापन
के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। उनके खेत में 30 फिट गहरा एक खाली कुआं भी है। सिंचाई करते समय उन्हें कुएं से किसी के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। झांककर देखा तो कुंए में एक तेंदुआ दिखा। खेत स्वामी ने शोर मचा दिया।

 डींगरा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी होने पर खंडसाल, मिठठनपुर, चुचैला कलां, मल्हुपुरा, चुचैला खुर्द, कपसुवा आदि गांवों के ग्रामीण उसे देखने पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम, वन विभाग की टीम व पुलिस भी मौके पर मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां ने बताया कि कुंए में गिरा तेंदुआ ही है।

सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने कुएं के ऊपर जाल डलवा दिया है। रेंजर ने मामले की रिपोर्ट जिला वनाधिकारी को दी। मुरादाबाद से जंगली जानवर को पकड़ने में एक्सपर्ट माने जाने वाले नावेद व मनोज रस्तोगी को भेजा गया था। समाचार भेजे जाने तक तेंदुए को बाहर निकालने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed